LATEST HARYANVI JOKES

हरियाणा के एक बाग़ में एक प्रेमी प्रेमिका का जोड़ा बेंच पे बैठा था ।
प्रेमिका बोली – तुम बहुत “Cool” हो ।
प्रेमी बोला – तुम भी बहुत “Hot” हो ।
तभी पीछे से एक ताऊ आवाज आई
“मैं तो न्यूं कहूँ कि दोनू ब्याह कर ल्यो बालक गुनगुना पैदा होवेगा”…😆


घणे टेम पहलां एक हरयाणवी ताऊ नै एक अंग्रेज त बाजरे की रोटी पै साग धरकै खिलाया!
.
.
.
.
बेरी साग खाकै न्यूं बोल्या या प्लेट कित धरणी है?


दो आदमियों की बीवीयाँ मेले में खो गईं।
जिसमे से एक हरियाणा से था और एक दिल्ली से।
अपनी अपनी बीवी ढूंढते हुए वो आपस में मिले …
तुम्हारी वाली की पहचान? – हरियाणा वाले ने दिल्ली वाले से पूछा।
दिल्ली वाला बोला – 5’7″, गोरी, भूरी आँखें और पतली है, स्लीवलेस पिंक टीशर्ट और लाल मिनी स्कर्ट पहने है।
तुम्हारी की क्या पहचान है?
हरियाणा वाला- मेरे आली कै मार गोली, चाल तेरी ढूंढते है।

दिल्ली में …
बेटा: पापा आज बहुत गर्मी है..!
पापा: ओहो मेरे बेटे को गर्मी लग रही है।
बेटा हम आज ही ए.सी. लगवाएँगे..!
.
.
.
इधर हरियाणा में…
बेटा: बाबु मैंने घणी गर्मी लाग्गै है.!
बाबु: आच्छया, चाल तनैे गंजा करवा कै ल्याउंगा

Comments